सीतामढ़ी, फरवरी 4 -- पुपरी। अनुमंडलाधिकारी गौरव कुमार ने पीएचसी पुपरी का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान चिकित्सकों एवं कर्मियों में भारी हड़कंप मच गया। इस दौरान पीएचसी से चिकित्सकों समेत 24 स्वास्थ्यकर्मी ड्यूटी से गायब मिले। इस पर एसडीओ ने चिंता जताते हुए सभी से स्पष्टीकरण मांगा है। पीएचसी में गड़बड़ी की गुप्त सूचना मिलने पर एसडीओ निरीक्षण करने पहुंचे थे। एसडीओ ने उपस्थित पंजी,अभिलेख आदि का जांच करते हुए दवा भंडारण कक्ष समेत अन्य कक्षों का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान डॉ असगर अली,डॉ अहमद नाजनी, डॉ सुनीता कुमारी, प्रधान लिपिक अतुल कुमार समेत अन्य मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...