मुंगेर, फरवरी 24 -- मुंगेर, हिन्दुस्तान संवाददाता। मुंगेर विश्वविद्यालय ने सीबीसीएस कोर्स के तहत यूजी सेमेस्टर-3, शैक्षणिक सत्र-2024-28 में नामांकन को लेकर तिथि घोषित कर दी है। मुंविवि के पीआरओ डॉ सरोज कोनार ने बताया कि यूजी सेमेस्टर -3, शैक्षणिक सत्र-2024-28 तथा बैकलॉग शैक्षणिक सत्र- 2023-27 के विद्यार्थियों के लिए नामांकन को लेकर तिथि घोषित कर दी गयी है। नामांकन को इच्छुक विद्यार्थी 24 फरवरी से 28 फरवरी 26 तक नामांकन करा सकते हैं। उन्होंने बताया कि शैक्षणिक सत्र-2023-27 के बैकलॉग विद्यार्थी भी इस तिथि पर यूजी सेमेस्टर -3 में नामांकन करा सकते हैं। नामांकन प्रपत्र भरने से पहले संबंधित विद्यार्थी को अपने-अपने कालेजों से दस्तावेजों का भौतिक सत्यापन कराना अनिवार्य होगा। नामांकन प्रपत्र भरने के क्रम में प्रथम खंड के प्रवेश पत्र की छाया प्रति,...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.