श्रावस्ती, फरवरी 14 -- श्रावस्ती, संवाददाता। सभी थानों में शनिवार को थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें कुल 24 शिकायती पत्र आए जिसमें से पांच शिकायतों का अधिकारियों ने निस्तारण कराया। थाना नवीन मॉडर्न श्रावस्ती में उपजिलाधिकारी इकौना पीयूष जायसवाल व क्षेत्राधिकारी इकौना भरत पासवान ने लोगों की शिकायत सुनी। अधिकारियों ने लोगों की शिकायत सुनकर कर कुछ शिकायतों का मौके पर निस्तारण कराया। थाना हरदत्त नगर गिरंट में राजस्व से संबंधित महज एक शिकायत प्राप्त हुई। थाना इकौना में तीन शिकायती पत्र राजस्व से संबंधित आए। थाना मल्हीपुर में दो व थाना सिरसिया में तीन शिकायतें प्राप्त हुई। कोतवाली भिनगा में पांच राजस्व व एक पुलिस से संबंधित शिकायत प्राप्त हुई। सोनवा थाने में चार, गिलौला थाने में पांच शिकायतें प्राप्त हुई। इस तरह सभी थानों से कुल 24 श...