सिमडेगा, अप्रैल 30 -- सिमडेगा। बुधवार को जिले का 24 वां स्थापना दिवस मनाया जाएगा। जिला 24 वर्ष का युवा के रुप में लोगों का अभिवादन करेगा। वर्ष 1915 में गुमला जिले के एक अनुमंडल के रुप में रहने वाले सिमडेगा की पहचान आदिवासी बहुल क्षेत्र के रुप में थी। जिला बनने के बाद 24 वर्षो में जिले ने कई बदलाव देखे है। इन 24 वर्षो में जिले की पहचान पूरे देश में खेल और राजनीति के कारण हुई। खेल में हॉकी के कारण सिमडेगा जिला सिर्फ देश ही नहीं, विदेश में भी अपनी पहचान बनाए हुए है। जिले के कई हॉकी खिलाड़ी अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन किया है। इसी का परिणाम है कि जिला बनने के बाद सिमडेगा को एक एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम मिला। इसके अलावे एक अंतर्राष्ट्रीय सुविधायुक्त हॉकी स्टेडियम बनकर तैयार है। हालांकि जिले के लोगों को अब भी एथलेटिक्स, फुटबॉल, क्रिक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.