दरभंगा, नवम्बर 30 -- सिंहवाड़ा। थाना क्षेत्र के भरहुल्ली गांव में शनिवार को स्थानीय पुलिस ने कृपाल यादव के घर इश्तेहार चिपकाया। 24 वर्ष पूर्व इसके खिलाफ थाना में मारपीट से संबंधित फिर दर्ज की गई थी। मारपीट के एक मामले में इसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस कई बार छापेमारी कर चुकी थी। कोर्ट से आदेश निर्गत होते ही पुलिस ने कृपाल यादव के घर इश्तिहार चिपकाया है। सिंहवाड़ा थानाध्यक्ष बसंत कुमार ने बताया कि इश्तेहार चिपकाने के बाद इसके खिलाफ अग्रेतर कार्रवाई शुरू की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...