कटिहार, दिसम्बर 13 -- बारसोई। आबादपुर पुलिस ने एक शराब तस्कर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इस संबंध में आबादपुर थानाध्यक्ष मोहम्मद शादाब ने बताया कि रात्रि गश्ती के क्रम में आबादपुर पुलिस ने गुरुवार की रात थाना क्षेत्र के बेलवा पंचायत स्थित संकोला ब्रिज से एक युवक को एक गैलन शराब के साथ गिरफ्त किया है। युवक पश्चिम बंगाल क्षेत्र से शराब छिपा कर ले आ रहा था। युवक पास से गैलन में मौजूद कुल 24 लीटर बंगाल निर्मित देशी-चुलाई शराब बरामद की गयी है। युवक बारसोई प्रखंड के शिकारपुर पंचायत स्थित शिकारपुर ग्राम निवासी बताया जा रहा है। अब्बासपुर थाना में मद्य निषेध एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की अनुसंधान कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...