अयोध्या, दिसम्बर 13 -- बीकापुर। विकासखंड क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत नुवावा बैदरा ग्राम सचिवालय पर शनिवार को आयुष्मान कैंप का आयोजन किया गया। आयुष्मान कैंप में 70 वर्ष से अधिक की उम्र पूरी कर चुके बुजुर्गों तथा सूची में शामिल अन्य लाभार्थियों का रजिस्ट्रेशन करके आयुष्मान कार्ड बनाया गया। आयुष्मान मित्र नवीन पांडेय ने बताया कि आयुष्मान कैंप में 24 लाभार्थियों का रजिस्ट्रेशन करके आयुष्मान कार्ड जारी किया गया। इस मौके पर आयुष्मान मित्र नवीन पांडेय, प्रधान राम जियावन, एएनएम, गांव की आशा कर्मी एवं ग्रामीण मौजूद रहे। बताया कि आयोजित आयुष्मान कैंप के दौरान सर्वर डाउन होने एवं नेटवर्क की दिक्कत के चलते समस्या उत्पन्न हुई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...