जमशेदपुर, अप्रैल 14 -- पूर्वी सिंहभूम के राज्य खाद्य निगम (एसएफसी) के गोदामों का आधुनिकीकरण होगा। निगम मुख्यालय ने पूर्वी सिंहभूम के जिला प्रबंधक (डीएम) सह जिला आपूर्ति पदाधिकारी (डीएसओ) को 24 लाख का आवंटन जारी किया है। इसी राशि से गोदामों के आधुनिकीकरण के कई कार्य कराए जाने हैं। इस पैसे से गोदामों में कंप्यूटर या लैपटॉप की खरीद होगी, ताकि एसएफसी को डिजिटाइज किया जा सके। कंप्यूटर या लैपटॉप रहने से डाटा इंट्री का काम अब डिजिटल तरीके से हो सकेगा। अभी तक पुराने जमाने के हिसाब से रजिस्टर में आगत-निर्गत पंजी लिखा जा रहा है। इसके अलावा सीसीटीवी कैमरे भी लगाये जाने हैं। कैमरे लगाये जाने से कामकाज में पारदर्शिता आयेगी। यही नहीं, खाद्यान्न किस तारीख को कितने बोरा आया और किस तारीख को कितना बोरा निकला, इसका पता आसानी से लगाया जा सकेगा। सीसीटीवी लग ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.