पूर्णिया, जनवरी 23 -- रूपौली, एक संवाददाता। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया रूपौली शाखा में स्थित अंचल कार्यालय के सरकारी खाते से 24 लाख 27 हजार 840 रुपये की फर्जी निकासी के मामले में अब जांच निर्णायक मोड़ पर पहुंचती दिख रही है। पुलिस को संबंधित खाते का विस्तृत बैंक स्टेटमेंट मिलते ही पूरे प्रकरण की परतें खुलने लगी हैं। रूपौली थानाध्यक्ष सह अनुसंधानकर्ता अभय रंजन ने बताया कि खाता संख्या 2363875409 का स्टेटमेंट बैंक से प्राप्त हो गया है और एफआईआर में दर्ज समयावधि के सभी लेनदेन का बारीकी से अवलोकन किया जा रहा है। संदिग्ध ट्रांजेक्शन को चिन्हित कर जांच आगे बढ़ाई जा रही है। गौरतलब है कि रूपौली अंचल कार्यालय में सामने आए इस बड़े वित्तीय घोटाले में तत्कालीन अंचल नाजीर सह निम्न वर्गीय लिपिक शिशिर कुमार पर गंभीर आरोप लगे हैं। अंचलाधिकारी शिवानी सुरभी के आ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.