बिहारशरीफ, जनवरी 13 -- 24 बोतल शराब के साथ एक गिरफ्तार, बाइक भी जब्त शेखपुरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। उत्पाद विभाग की टीम ने कार्रवाई करते हुए 24 बोतल शराब के साथ एक धंधेबाज को गिरफ्तार किया है। साथ ही एक बाइक भी जब्त की है। उत्पाद थाना अध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि सूचना मिली थी कि जमुई जिले के सिकंदरा की ओर से शराब की खेप शेखपुरा लायी जा रही है। उत्पाद विभाग की टीम ने रास्ते में घेराबंदी कर ग्राइंडर मोहल्ला निवासी बहादुर यादव के पुत्र रणवीर यादव को धर दबोचा। तलाशी के दौरान आरोपी की बाइक के पीछे बोरे में रखी 750 एमएल की 24 बोतलें बरामद हुई हैं। गिरफ्तार आरोपी का आपराधिक इतिहास रहा है और वह पूर्व में भी जेल जा चुका है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.