नैनीताल, फरवरी 22 -- नैनीताल, संवाददाता। इस वर्ष होलाष्टक 24 फरवरी (मंगलवार) से शुरू होकर 3 मार्च तक रहेगा। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार होलाष्टक के दिनों में भगवान की आराधना का महत्व होता है। हालांकि विवाह, गृह प्रवेश, नए व्यवसाय की शुरुआत या अन्य शुभ कार्यों को टालने की सलाह दी जाती है। आचार्य प्रकाश जोशी ने बताया कि 27 फरवरी को आंवला एकादशी (रंग भरी एकादशी) का व्रत रखा जाएगा। इस दिन भद्रा काल प्रातः 11:32 बजे से रात्रि 10:33 बजे तक रहेगा। ऐसे में रंग ध्वजारोहण और चीर बंधन का कार्य प्रातः 11:32 बजे से पहले करना शुभ माना है। 4 मार्च को होली पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...