मुजफ्फर नगर, फरवरी 22 -- श्री श्याम परिवार सुखी परिवार समिति द्वारा आगामी 24 फरवरी से चार दिवसीय श्याम वंदना फाल्गुन महोत्सव एवं भव्य निशान यात्रा निकाली जाएगी। इसमें मंगलवार को रामलीला भवन में भजन गायिका तृप्ति लड्डा द्वारा श्याम प्रेमियों को भजनों से रिझाएंगी। इसकी जानकारी शनिवार की दोपहर एक बजे नई मंडी स्थित रामलीला भवन में प्रेसवार्ता में समिति के पदाधिकारियों ने दी। समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि 25 फरवरी बुधवार को रामलीला भवन में ही मेंहदी उत्सव मनाया जाएगा। 26 फरवरी बृहस्पतिवार को सुबह नौ बजे निशानयात्रा निकाली जाएगी जो कि शिव चौक से शुरू होकर झांसी की रानी और मालवीय चौक होते हुए गणपति खाटू श्याम मंदिर पर पहुंचेगी। आगामी 27 फरवरी शुक्रवार को रामलीला भवन में रात्रि नौ बजे फाल्गुन एकादशी उत्सव मनाया जाएगा जिसमें प्रसिद्ध भजन गायक ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.