हापुड़, फरवरी 22 -- राष्ट्रीय सैनिक संस्था का 18वां राष्ट्रीय अधिवेशन आगामी 24 फरवरी को दिल्ली के राजघाट स्थित गांधी स्मृति एवं दर्शन पर आयोजित किया जाएगा। अधिवेशन की तैयारियों को लेकर संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष कर्नल तेजेन्द्र पाल त्यागी ने हापुड़ के पदाधिकारियों के साथ रविवार को बैठक की। राष्ट्रीय सैनिक संस्था के प्रदेश प्रवक्ता व जिलाध्यक्ष ज्ञानेन्द्र त्यागी ने बताया कि इस राष्ट्रीय अधिवेशन में हापुड़ से दस पदाधिकारी भाग लेंगे। इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय सैनिक संस्था के राष्ट्रीय संरक्षक व उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। परमार्थ निकेतन ऋषिकेश के संस्थापक स्वामी चिदानंद सरस्वती महाराज, विश्व शांति केंद्र के संस्थापक आचार्य डाक्टर लोकेश मुनि, पूर्व मंत्री विजय गोयल व स्कोडा ग्रुप के...