नई दिल्ली, फरवरी 12 -- Ai+ एक बार फिर टेक मार्केट में हलचल मचाने की तैयारी में है। कंपनी ने ऐलान किया है कि वह 24 फरवरी को अपने नए AIoT डिवाइसेज लॉन्च करने जा रही है। इस लॉन्च के साथ Ai+ का मकसद सिर्फ नए प्रोडक्ट पेश करना नहीं, बल्कि अपना पूरा स्मार्ट ईकोसिस्टम तैयार करना है, जहां ऑडियो और वियरेबल डिवाइस आपस में आसानी से कनेक्ट होकर काम कर सकें। इस नई लाइनअप में कंपनी ऑडियो सेगमेंट में NovaPods सीरीज और स्मार्ट वियरेबल कैटेगरी में NovaWatch सीरीज पेश करेगी। NovaPods के तहत तीन मॉडल: NovaPods Go, NovaPods Pro और NovaPods Clip लॉन्च किए जाएंगे, जो अलग-अलग जरूरत और बजट को ध्यान में रखकर तैयार किए गए हैं। वहीं NovaWatch सीरीज में NovaWatch Active, NovaWatch Kids 4G और NovaWatch Wearbuds शामिल होंगे। खास बात यह है कि इस सीरीज में हेल्थ ट्रैकिं...