कटिहार, नवम्बर 30 -- अमदाबाद, संवाद सूत्र। शनिवार को प्रखंड मुख्यालय स्थित अंचल कार्यालय में महानंदा नदी से कटाव पीड़ित 24 परिवारों को बिहार अनुसूचित जनजाति आयोग के सदस्य तल्लु बासकी की उपस्थिति में अंचल अधिकारी स्नेहा कुमारी ने बासगीत पर्चा वितरण की। मालूम हो कि विगत कई वर्षों से प्रखंड के जंगलाटाल ग्राम पंचायत के दर्जनों परिवार विस्थापित थे। इन्हें बसाने के लिए लगातार मांग हो रही थी। वर्षों पुराना मांग पूरा हुआ। सभी 24 परिवारों को तीन-तीन डिसमिल जमीन घर बनाने हेतु जंगलाटाल पंचायत के सिंघिया, झोला बथना सहित विभिन्न मौज में दिया गया। मौके पर भाजपा प्रखंड उपाध्यक्ष राजेश कुमार चौधरी,अंचल नाजिर कृष्ण मुरारी सहित अन्य लोग मौजूद रहे। बासगीत पर्चा मिलने पर विस्थापित परिवारों में काफी प्रसन्नता देखी गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीए...