गोपालगंज, जनवरी 10 -- गोपालगंज। शनिवार को समाहरणालय परिसर में संबल योजना के तहत 24 दिव्यांगजनों के बीच बैट्री चालित ट्राइ-साइकिल का वितरण किया गया। डीएम पवन कुमार सिन्हा ने अपर समाहर्ता राजेश्वरी पांडेय,आपदा विभाग के प्रभारी पदाधिकारी धर्मेन्द्र कुमार एवं ओएसडी संदीप कुमार के साथ संयुक्त रूप से ट्राइ-साइकिल पर सवार दिव्यांग लाभार्थियों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर डीएम ने कहा कि सरकार की मंशा है कि दिव्यांगजन समाज की मुख्यधारा से जुड़कर सम्मानपूर्वक जीवन यापन कर सकें। बैट्री चालित ट्राइ-साइकिल मिलने से उन्हें आवागमन में सुविधा होगी। जिससे शिक्षा, रोजगार और दैनिक कार्यों में आत्मनिर्भरता बढ़ेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.