बिजनौर, दिसम्बर 9 -- आखिरकार जिला पुलिस ने शहर कोतवाली क्षेत्र से लापता दो छात्राओं कनक और फिरदौस को लुधियाना से सकुशल बरामद कर लिया है। दोनों छात्राएं एक कपड़ा फैक्ट्री में नौकरी करती मिली। 24 दिनों से लापता दोनों छात्राओं की तलाश में पुलिस ने बीते 22 दिनों से बड़े स्तर पर ऑपरेशन चलाया हुआ था। सफलता तब मिली जब रेलवे स्टेशनों की सीसीटीवी फुटेज में दोनों की अहम लोकेशन मिली। मंगलवार को पुलिस लाइन के सभागार में पत्रकारों से वार्ता करते हुए एसपी अभिषेक झा ने 32 पुलिस टीमों और एसओजी ने कई राज्यों में लगातार तलाश अभियान चलाया हुआ था। पंजाब, हरियाणा, गुजरात और उत्तर प्रदेश के 70 से अधिक रेलवे स्टेशनों की सीसीटीवी फुटेज खंगाली गई। एक स्टेशन पर मिली स्पष्ट फुटेज के आधार पर पुलिस टीम ने आगे पीछा किया और लुधियाना में दोनों को सुरक्षित ट्रेस कर लिया। ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.