सोनभद्र, अक्टूबर 14 -- सोनभद्र, संवाददाता। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने गो तस्करों के खिलाफ सघन अभियान चलाकर 24 दिन में 56 गोवंशीय पशुओं को बरामद कर 10 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। इसमें मुठभेड़ के दौरान नौ अभियुक्तों की गिरफ्तारी की गई है। एसपी अभिषेक वर्मा के निर्देश पर में पुलिस ने जिले में गो-तस्करी, अन्तर्राज्यीय गो-तस्करों तथा वांछित/पुरस्कार घोषित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाया। विशेष अभियान के तहत 19 सितंबर से 12 दिसंबर तक पुलिस को उल्लेखनीय सफलता प्राप्त हुई है। अभियान के अंतर्गत गो-तस्करी से जुड़े अपराधियों पर लगातार कार्यवाही कर कानून व्यवस्था को सुदृढ़ किया गया। इसके तहत पुलिस ने कुल पांच अभियोग में 56 गोवंशीय पशु बरामद किए, जिसमें 10 अभियुक्तों को गिरफ्तार किए गए। इसमें दो अभियुक्त पुलिस मुठभेड़ में गोली लगने स...