बिजनौर, दिसम्बर 9 -- आखिरकार जिला पुलिस ने शहर कोतवाली क्षेत्र से लापता हुई दो छात्राओं को 24 दिन बाद लुधियाना से सकुशल बरामद कर लिया। दोनों छात्राएं कपड़ा फैक्ट्री में नौकरी करती मिली। दोनों की तलाश में जिला पुलिस ने बीते 22 दिनों से बड़े स्तर पर ऑपरेशन चलाया हुआ था। एसपी और एएसपी सिटी स्वयं आपरेशन की कमान खुद संभाले हुए थे। लुधियाना रेलवे स्टेशन पर सीसीटीवी फुटेज में दोनों की लोकेशन मिलने के बाद पुलिस ने दोनों को सकुशल बरामद कर लिया है। मंगलवार को पुलिस लाइन के सभागार में पत्रकारों से वार्ता करते हुए एसपी अभिषेक झा ने बताया कि 15 नंवबर को शहर कोतवाली के गांव झलरा निवासी कक्षा नौ की छात्रा और शहर कोतवाली के गांव जंदरपुर निवासी कक्षा 12 की छात्रा स्कूल जाने के दौरान लापता हो गई थी। परिजनों ने दोनों छात्राओं की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। 17 नवंब...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.