मथुरा, अक्टूबर 24 -- मथुरा। जिले में एक अक्टूबर से धान व बाजरे की सरकारी खरीद शुरु हो गई, किंतु 24 दिन बाद भी किसी भी क्रय केन्द्र पर एक भी दाना धान खरीद नहीं हो सकी है। जबकि आठ क्रय केन्द्रों पर 30.55 मीट्रिक टन बाजरे खरीद की जा चुकी है। जिले में धान के लिए 18 एवं बाजरे के लिए 12 क्रय केन्द्र बनाए हैं। धान का 5000 एवं बाजरे का 4800 मीट्रिक टन खरीद का लक्ष्य दिया है। यहां क्रय केन्द्र तो खुल गए, किंतु 24 दिन बाद भी किसी भी केन्द्र पर एक भी दाना धान का नहीं खरीदा जा सका है। धान खरीद शुरु होने में अब भी एक सप्ताह का समय लगने का अनुमान बताया जा रहा है। दरअसल अभी तक नमी के कारण धान की खरीद नहीं हो पा रही है। जबकि एक पखवाड़े पूर्व ही मंडी समिति के दो क्रय केन्द्रों पर बाजरा खरीद का खाता खुल गया। यहां अब तक आठ केन्द्रों पर कुल करीब 30.55 मीट्रि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.