रिषिकेष, जून 17 -- 24 जून को ऋषिकेश से गोमुख कलश यात्रा निकलेगी। यात्रा के दौरान लोगों को पर्यावरण संरक्षण के लिए जागरूक किया जाएगा। मंगलवार को ब्रह्मपुरी राम तपस्थली में संतों की बैठक हुई। पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन जन चेतना अभियान गंगा स्वच्छता गोमुख संकल्प यात्रा के संयोजक महंत रवि प्रपन्नाचार्य महाराज ने कहा कि इस बार 24 जून को गोमुख कलश यात्रा निकाली जाएगी। जो 30 जून तक चलेगी। यात्रा के दौरान रास्ते में आने वाले पड़ाव में नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से लोगों को पर्यावरण संरक्षण संवर्धन के लिए जागरूक किया जाएगा। विभिन्न जगहों पर ग्रामीणों व जन प्रतिनिधियों को पौधारोपण के लिए भी जागरूक किया जाएगा। यात्रा के दौरान रास्ते में लोगों को निशुल्क कपड़े के थैले बांटे जाएंगे। कहा कि यह यात्रा बीते 16 वर्षों से लगातार निकाली जा रही है। इसके तहत ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.