चंदौली, दिसम्बर 26 -- पीडीडीयू नगर। कोहरे ने ट्रेनों का परिचालन अस्त-व्यस्त कर दिया है, जिससे यात्रियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। इस दौरान शुक्रवार को पीडीडीयू जंक्शन से गुजरने वाली स्पेशल ट्रेनें 24 घंटे तक विलंबित रहीं। वहीं राजधानी एक्सप्रेस 12 घंटा लेट रवाना हुई।इससे विलंबित ट्रेनों के यात्री परेशान दिखे। कोहरे के कारण डाउन की ट्रेनें- हावड़ा राजधानी 12 घंटा, सियालदह राजधानी 12 घंटा, रक्सौल स्पेशल 16 घंटा, राजेंद्र नगर अमृत भारत 11 घंटा, विभूति एक्सप्रेस 15 घंटे से रवाना हुई। वहीं, दानापुर स्पेशल 17 घंटा, संपूर्ण क्रांति 12 घंटा, सिल्चर पूर्वोत्तर संपर्क क्रांति एक्सप्रेस 7 घंटा, कुंभा एक्सप्रेस 8 घंटा, झारखंड स्वर्ण जयंती 7 घंटा, मगध एक्सप्रेस 5 घंटा, पुरुषोत्तम एक्सप्रेस 6 घंटा, ब्रह्मपुत्र मेल 5 घंटा, पाटलिपुत्र एक्सप्रेस 6 घंटा विल...