सोनभद्र, जनवरी 30 -- ओबरा, हिन्दुस्तान संवाद। 24 घंटे पहले बंद हुई ओबरा ब ताप विद्युत गृह की 200 मेगावाट क्षमता की 9वीं एवं 11वीं इकाई को काफी प्रयास के बाद भी चालू नहीं किया जा सका। वही ओबरा सी परियोजना की 660 मेगावाट की दूसरी इकाई की टेस्टिंग को लेकर लगभग एक सप्ताह से बंद किए जाने से विद्युत उत्पादन लड़खड़ा गया है। इसे प्रदेश में बिजली संकट बढ़ने के आसार बढ़ गए है। समाचार लिखे जाने तक ब ताप विद्युत गृह की 200 मेगावाट क्षमता की 10 वीं इकाई से 115मेगावाट, 12वीं इकाई से 66मेगावाट एवं 13वीं इकाई से 140 मेगावाट तथा ओबरा सी परियोजना की 660मेगावाट क्षमता की पहली इकाई से लगभग 640 मेगावाट बिजली उत्पादन किया जा रहा है। मुख्य महाप्रबंधक आरके अग्रवाल ने बताया कि ब ताप विद्युत गृह की बंद हुई दोनों इकाईयों को रविवार तक चालू कर लिया जाएगा। वही सी परियोजना...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.