हरदोई, अप्रैल 5 -- हरदोई। विकास खंड टोंडरपुर क्षेत्र की ग्राम पंचायत उमरौली व आस-पास के गांव आए दिन बिजली सप्लाई ठप होने से अंधेरे में रहने को विवश होते हैं। बिजली न आने से इलेक्ट्रिक उपकरण शो-पीस बने हुए हैं। ग्रामीणों का कहना है, गांव में हर दूसरे तीसरे महीने में बिजली किसी न किसी कारण से खराब हो जाती है। एक बार बिजली जाती है तो कई कई दिन तक नहीं आती है। गर्मी शुरु होते ही बिजली कटने का यह सिलसिला शुरू हो गया है। ग्रामीणों ने बताया 24 घंटे बीत जाने के बाद भी अभी तक विद्युत सप्लाई ठप्प पड़ी है,उमरौली सहित अन्य आस -पास के गावों में यह समस्या बनी रहती है। उपभोक्ताओं का कहना है, बिजली आने पर भी एक-एक घंटे पर बिजली कटौती की जाती है। जिससे प्रदेश सरकार की 20 घंटे से अधिक विद्युत सप्लाई देने की मंशा पर पानी फिरता नजर आ रहा है। जेई ने बताया कि ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.