नई दिल्ली, नवम्बर 30 -- पाकिस्तान के अशांत बलूचिस्तान प्रांत में पिछले 24 घंटों में कम से कम सात विस्फोट हुए हैं। इनमें से अधिकांश में कोई हताहत नहीं हुआ, लेकिन एक निर्माण कंपनी के दो सुरक्षा गार्ड घायल हो गए। माना जा रहा है कि संदिग्ध बलूच विद्रोही गुटों ने राजधानी क्वेटा और डेरा मुराद जमाली में ये हमले किए। हालांकि अभी तक किसी ने जिम्मेवारी नहीं ली है। स्थानीय पुलिस-प्रशासन के अनुसार, शनिवार को विद्रोहियों ने क्वेटा में एक पुलिस चौकी पर हथगोले फेंके। इसके कुछ देर बाद आतंकवाद-रोधी विभाग (सीटीडी) के एक वाहन के पास आईईडी विस्फोट हुआ। शाम होते-होटे तीन और धमाके हुए। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशंस ) आसिफ खान ने बताया कि क्वेटा के बाहरी इलाके लोहर करेज के पास रेलवे ट्रैक पर शक्तिशाली आईईडी विस्फोट किया गया, जिससे क्वेटा को देश के बाकी हिस्सों ...