खगडि़या, जुलाई 13 -- खगड़िया । नगर संवाददाता जिले के विभिन्न थाना क्षेत्र के द्वारा किए गए कार्रवाई में बीते 24 घंटे में 18 फरारियों, वारंटियों व शराबियों को गिरफ्तार किया गया है। इसमें से 16 को न्यायिक हिरासत भेजा गया है। जबकि दो को जमानतीय धारा के तहत थाने पर से ही बेल पर छोड़ दिया गया है। जानकारी के अनुसार शराब सेवन करने के आरोप में छह, शराब कांड में एक की गिरफ्तारी की गई है। वहीं हत्या के प्रयास मामले में तीन फरारी को गिरफ्तार किया गया है। जबकि विभिन्न थानों द्वारा 22 जमानतीय वारंट व 45 अजमानतीय वारंट निष्पादित किए गए हैं। जबकि दस कुक र्ी के मामले भी निष्पादित किए गए हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.