प्रयागराज, जुलाई 9 -- प्रयागराज। गंगा धीमी हुईं तो एकबार फिर यमुना का जलस्तर तेजी से बढ़ने लगा। सुबह आठ बजे से दोपहर 12 बजे तक यमुना का जलस्तर आठ सेमी प्रति घंटा की गति से बढ़ रहा था, जबकि फाफामऊ में गंगा स्थिर हो गई थीं। यमुना में बढ़ोतरी पर गौर करें तो 24 घंटे (सोमवार दोपहर 12 बजे से मंगलवार दोपहर 12 बजे तक) नैनी में जलस्तर एक मीटर 38 सेमी बढ़ा। हालांकि शाम से रात तक यमुना में जलस्तर बढ़ने की गति डेढ़ सेमी प्रति घंटा तक सिमट गई। शाम चार बजे फाफामऊ में गंगा का जलस्तर 78.28 मीटर, छतनाग में गंगा 76.75 मीटर तथा नैनी में यमुना का जलस्तर 77.43 मीटर रहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...