पूर्णिया, मई 21 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। पूर्णिया में लगातार दो-तीन दिनों से वर्षा हो रही है जिसके कारण एक तरफ जहां मक्का फसलों की बर्बादी हो रही है। वहीं मूंग की फसल भी बर्बाद होकर रह गई। पिछले 24 घंटे के दौरान 37 मिलीमीटर वर्षा रिकार्ड की गई है। सिर्फ मंगलवार को 20 मिलीमीटर वर्षा हुई है। वर्षा होने के कारण मंगलवार को सुबह की आद्रता 96 प्रतिशत और शाम की आद्रता 77 प्रतिशत रही। लोगों को गर्मी से राहत जरूर मिली लेकिन सामान्य कामकाज प्रभावित रहा। मंगलवार को सुबह का न्यूनतम तापमान 23.5 डिग्री सेल्सियस और शाम का अधिकतम तापमान 31.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। लगातार 29 में तक वर्षा के पूर्वानुमान बताए जा रहे हैं। -कैसा रहेगा बुधवार: -पूर्णिया में बुधवार का दिन का मौसम गरज के साथ बारिश और आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.