कानपुर, दिसम्बर 2 -- कानपुर। जनता दर्शन में उठी एक आवाज ने वर्षों से लंबित भूमि विवाद को सिर्फ 24 घंटे में सुलझा दिया। ग्राम सवायजपुर निवासी रामबालक कुशवाहा की शिकायत पर जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह के निर्देश पर बनी संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर सरकारी नाली और चकमार्ग से अवैध कब्जा हटाकर ग्रामीणों को बड़ी राहत दी। रामबालक सोमवार को जिलाधिकारी के जनता दर्शन में बताया था कि वह आराजी संख्या 1184 का भूमिधर काश्तकार है। उसके खेत से सटी आराजी संख्या 1185 सरकारी नाली और 1186 चकमार्ग है। आरोप था कि काश्तकार राजा सिंह उर्फ राम सिंह ने इन सरकारी भूमि पर कब्जा कर अपने खेत में मिला लिया था। डीएम ने उपजिलाधिकारी नर्वल विवेक कुमार मिश्रा की निगरानी में अफसरों को मौके पर भेजा तो चकरोड की नापजोख कर कब्जा हटवा दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.