प्रयागराज, जून 23 -- प्रयागराज। प्रयागराज और आसपास के जिलों में पिछले दिनों हई बारिश का प्रभाव गंगा-यमुना में दिखाई पड़ रहा है। उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के पहाड़ी इलाकों में बारिश के चलते प्रयागराज में यमुना का जलस्तर 24 घंटे में सवा दो फीट बढ़ गया। गंगा का जलस्तर डेढ़ फीट से अधिक बढ़ा है। नैनी में सोमवार को यमुना का जलस्तर 27 सेमी बढ़कर 71.84 मीटर पहुंच गया। वहीं छतनाग में गंगा के जलस्तर में 17 में वृद्धि हुई है। सुबह आठ बजे छतनाग में गंगा का जलस्तर 71.07 मीटर और फाफामऊ में छह सेमी वृद्धि के साथ 75.89 मीटर पहुंच गया। बैराजों से भी गंगा में पानी छोड़ने की मात्रा बढ़ाई जा रही है। सोमावार को हरिद्वार बैराज से रविवार को 37611 क्यूसेक, नरोरा 5201 क्यूसेक और कानपुर बैराज से लगातार दूसरे दिन 5155 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। सिंचाई विभाग बाढ़ प्र...