बस्ती, फरवरी 8 -- कुदरहा, हिन्दुस्तान संवाद। कलवारी थानाक्षेत्र अंतर्गत सीएचसी कुदरहा (बनहरा) में शुक्रवार शाम एक अन्य नवजात की मौत हो गई। 24 घंटे के अंदर दो नवजात की मौत से सीएचसी व क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है। मामले की गंभीरता को देखते हुए सीएचसी प्रभारी डॉ. अश्विनी कुमार यादव ने घटना की सूचना उच्चाधिकारियों को दी। जांच के लिए तीन सदस्यीय टीम का गठन किया है। सीएचसी स्टॉफ घटना के लिए अल्ट्रासाउंड की गलत रिपोर्ट को जिम्मेदार ठहरा रहा है। एक प्रसूता का अल्ट्रासाउंड कुसौरा में प्रसव वाले दिन व दूसरी का जिला मुख्यालय पर 11 दिन पहले हुआ था। दोनों ही अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट सामान्य बताई गई थी, जबकि दोनों ही मामले में बच्चे के गले में नाल फंसी होने के कारण नवजात को बचाया नहीं जा सका। शुक्रवार शाम 6:30 बजे गर्भवती नाजबानो को सीएचसी कुदरहा में भर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.