कटिहार, जनवरी 4 -- कटिहार, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि सरकारी विद्यालयों में डिजिटल शिक्षा को सशक्त बनाने के उद्देश्य से उपलब्ध कराए गए शैक्षणिक टैबलेट का उपयोग अब तक पूरी तरह शुरू नहीं हो सका है। जिले के कई प्रखंडों में टैबलेट का मोबाइल उपकरण प्रबंधन प्रणाली (मोबाइल डिवाइस मैनेजमेंटझ्रएमडीएम) सक्रिय नहीं होने को लेकर शिक्षा विभाग ने सख्त रुख अपनाया है। इस संबंध में सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारियों को स्मार पत्र जारी कर 24 घंटे के भीतर शत-प्रतिशत एमडीएम सक्रिय कराने का निर्देश दिया गया है। जिला कार्यालय की ओर से बताया गया है कि प्रखंडों को आपूर्ति किए गए टैबलेट विद्यालयों को वितरित किए जा चुके हैं, लेकिन प्रबंधन प्रणाली सक्रिय नहीं होने के कारण इनका शैक्षणिक उपयोग संभव नहीं हो पा रहा है। इस विषय में पहले भी पत्राचार, व्हाट्सएप समूह तथा दूरभाष के ...