गोपालगंज, दिसम्बर 5 -- गोपालगंज,नगर प्रतिनिधि। पुलिस ने 24 घंटे में जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों से 21 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इसमें सिधवलिया थाना कांड सं0 245/25 में सदौंवा निवासी अभियुक्त सरोज कुमार रावत और मनोज रावत को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया। वहीं नगर थाना कांड सं० 879/25 के अभियुक्त थाना क्षेत्र के भितभेरवां निवासी असगर आलम,असरफ इमाम, महमुद आलम व सफी आलम एवं, हजियापुर वार्ड संख्या 28 निवासी सिंटु चौधरी, कुचायकोट थाना कांड सं0 536/25 के अभियुक्त सुनिल पे० राजेन्द्र सिंह सा० खेडी दमकल, थाना दोहाना, जिला सोनीपत हरियाणा को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। इसके साथ ही कुचायकोट थाना कांड सं० 395/25 के अभियुक्त रामपुर खरेया निवासी अरूण कुमार मांझी व अर्जुन मांझी, उचकागांव थाना कांड सं0 300/25 में बरम...