फरीदाबाद, फरवरी 4 -- नूंह। मध्यप्रदेश के देवास से चोरी हुआ करीब 45 लाख रुपये का डंपर नूंह पुलिस ने 24 घंटे के भीतर बरामद कर लिया। यह सफलता मध्यप्रदेश और नूंह पुलिस के आपसी समन्वय से मिली। रेवासन टोल प्लाजा पर पुलिस को देखकर आरोपी डंपर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस प्रवक्ता के मुताबिक मध्यप्रदेश के देवास जिले के बैंक नोट प्रेस थाना क्षेत्र में डंपर चोरी की शिकायत दर्ज कराई गई थी। पीड़ित चालक ने बताया कि तीन फरवरी की रात डंपर इंदौर-भोपाल रोड स्थित एक प्लांट में खड़ा किया गया था। सुबह होने पर डंपर वहां से गायब मिला। काफी तलाश के बाद भी जब कोई सुराग नहीं मिला तो पुलिस में मामला दर्ज कराया गया। जांच के दौरान डंपर की लोकेशन नूंह जिले में मिलने पर मध्यप्रदेश पुलिस ने नूंह पुलिस से संपर्क किया। सूचना मिलते ही नूंह पुलिस ने रोजका मेव थाना क्षेत्र में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.