भागलपुर, मार्च 28 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता परबत्ती स्थित काली मंदिर के मंच पर वार्ड पार्षद का अनशन गुरुवार को भी जारी रही। नाथनगर से आए डॉ. अजय कुमार आर्य समेत अन्य डॉक्टरों की टीम ने पार्षद की जांच की। साथ ही स्वास्थ्य हित में उन्हें जल्द से जल्द अनशन समाप्त करने की सलाह दी गई। मौके पर पार्षद संघ के अध्यक्ष अनिल पासवान, महामंत्री नंदीकेश, कोषाध्यक्ष नुसरत जहां, मनोज पासवान, निकेश कुमार, अभिषेक मिश्रा, प्रदीप दोषी, दीपक शाह समेत दर्जनों पार्षद पीड़ित पार्षद रंजीत मंडल का हाल जानने पहुंचे थे। पार्षदों का कहना था कि अबतक इस पूरे प्रकरण में जिला प्रशासन की ओर से कोई पहल नहीं होना दुर्भाग्यपूर्ण है। इधर, वार्ड 13 के पीड़ित पार्षद रंजीत कुमार मंडल ने कहा कि जबतक न्याय नहीं मिलेगा, तबतक उनका अनशन जारी रहेगा। उन्होंने बताया महापौर डॉ. बसुंधरा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.