सोनभद्र, दिसम्बर 5 -- सोनभद्र, संवाददाता। सोनांचल में 24 घंटे में पारा लगभग चार डिग्री गिरने से गलन बढ़ गई है। शुक्रवार को पूरे दिन सर्द हवा चलने से धूप भी बेअसर साबित हुई। वहीं शाम होते ही कड़ाके की ठंड के कारण लोग घरों में कैद हो गए। वहीं जगह-जगह लोगों को अलाव का सहारा भी लेते देखा गया। सोनांचल में ठंड ने अपना असर दिखाना शुरु कर दिया है। शुक्रवार को न्यूनतम तापमान में लगभग चार डिग्री और अधिकतम तापमान में दो डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। तापमान में 24 घंटे में अचानक आई गिरावट से गलन तेज हो गई। इससे लोगों को सुबह के समय ठंड से ठिठुरते देखा गया। मौसम विभाग के प्रेक्षक राजन सिंह के अनुसार शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 7.5 डिग्री तथा अधिकतम तापमान 22.8 डिग्री दर्ज किया गया। जबकि गुरुवार को न्यूनतम तापमान 11.2 डिग्री तथा अधिकतम तापमान 24.4 डिग्री त...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.