हाथरस, जुलाई 21 -- हाथरस। 24 घंटे में जिले में आठ अलग अलग स्थानें पर सर्प दंश की घटनाएं हुईं। सांप के डसने के बाद सभी को उनके परिवार के लोग जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां से एक को गंभीर हालत में रेफर कर दिया गया। कोतवाली सादाबाद के नगला चौधरी के रहने वाला 23 वर्षीय वीकेश चौधरी क्रिकेट खेल रहा था। गेंद झाड़ियों में चली गई। उसे लेने के लिए वह झाड़ियों की तरफ जा रहा था, इसी दौरान उसे सांप ने काट लिया। जिससे वह बेहोश हो गया। सादाबाद के गांव मड़नई निवासी 48 वर्षीय मलूकी बेगम पत्नी स्वराज खां घर पर काम कर रही थीं। उसी दौरान महिला को सांप ने डस लिया। सांप को देखते ही उन्होंने शोर मचाया और बेहोश हो गईं। ग्रामीणों ने सांप को मार दिया। सादाबाद के गांव बिसावर निवासी नरेश चौधरी खेत पर काम करते वक्त सांप ने डस लिया। सहपऊ थाना क्षेत्र के नगला कली निवास...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.