बेगुसराय, अक्टूबर 29 -- बखरी, निज संवाददाता। छठ पर्व के अंतिम दिन अलग-अलग स्थानों पर डूबे दो लोगों का शव बुधवार की सुबह बरामद किया गया है। इनमें एक का शव 24 घंटे बाद व दूसरे का शव तकरीबन 15 घंटे बाद पानी से बाहर आ सका। इसके बाद दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। बताया गया है कि परिहारा थाना इलाके के परिहारा गांव में पुरानी दुर्गा स्थान के समीप गंडक नदी से वार्ड संख्या चार निवासी विजय सिंह के 15 वर्षीय पुत्र जीतमोहन कुमार का शव बरामद किया गया है। स्थानीय लोगों ने बताया कि वह मंगलवार की दोपहर करीब दो बजे घर से निकल गया। उसके बाद उसकी कोई खबर नहीं मिली। काफी खोजबीन के बाद भी उसका कोई पता नहीं चल सका। बुधवार की सुबह उसका कपड़ा और चप्पल नदी किनारे देखा गया। उसके कुछ देर बाद ही उसका शव पानी में तैरता हुआ मिला। परिहारा थानाध्यक्ष ...