मोतिहारी, अक्टूबर 13 -- पकड़ीदयाल। पकड़ीदयाल थाना क्षेत्र के बड़कागांव पंचायत के ठिकहां गांव में शनिवार की दोपहर पोखरा में डूबने से एक किशोर लापता हो गया। लापता किशोर की पहचान बच्चन मुखिया के पुत्र रूपलाल कुमार (14) के रूप में हुआ है। लापता किशोर के परिजनों ने बताया कि शनिवार को दोपहर में अपने साथियों के साथ लापता रूपलाल कुमार पोखरा में स्नान करने गया था, जो लापता हो गया। घटना को 24 घंटा हो गया, लेकिन अभी तक लापता रूपलाल कुमार का पता नहीं चला है। वहीं एनडीआरएफ की टीम लगातार खोजबीन कर रही है। लापता रूपलाल कुमार पांच भाई चार बहन है। रूपलाल कुमार चार नंबर पर है। उसके माता-पिता मजदूरी कर अपने परिवार का भारण पोषण करते हैं। वहीं परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। इस संदर्भ में जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष अशोक शाह ने बताया है कि पोखरा में एक बच्चा...