फिरोजाबाद, अप्रैल 2 -- शिकोहाबाद के छीछामई के पास नहर में डूबे युवक का 24 घंटे के बाद भी सुराग नहीं लगा है। पुलिस, एनडीआरएफ इटावा व पीएससी आगरा के गोताखोर युवक की तलाश में जुटे हुए हैं। युवक के परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हो रहा है। बताते चलें कि सोमवार को बालाजी पर नेजा चढ़ाने आए आधा दर्जन युवक छीछामई गांव के पास नहर में नहाते समय सर्जन 18 पुत्र मंसाराम निवासी मौडा कनेटा नहर में बने एक बड़े गड्ढे में डूब गया था। जबकि उसके साथी डूबने से बच गए थे। युवक के नहर में डूबने की जानकारी मिलते ही परिजन रोते बिलखते हुए मौके पर पहुँच गए। सूचना पर पहुँची पुलिस ने युवक की खोजबीन की लेकिन युवक बरामद नहीं हो सका। मंगलवार को पुलिस ने पीएसी के गोताखोर के साथ एनडीआरएफ की टीम को बुलाकर सर्च अभियान चलाया। प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार का कहना है कि युवक की खोज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.