सीवान, फरवरी 23 -- बड़हरिया, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के लकड़ी दरगाह-सीवान बाईपास मार्ग पर स्कॉर्पियो चालक अफसर अली उर्फ पप्पू की नृशंस हत्या के 24 घंटे बीत जाने के बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं। अपराधियों ने गला रेतकर हत्या की और शव को अर्द्धनिर्मित मुर्गी फार्म के पास फेंककर आसानी से फरार हो गए। हालांकि, एसपी के निर्देश पर गठित विशेष टीम रात भर छापेमारी करती रही। लेकिन, अब तक न तो हत्यारों की पहचान हो सकी है और न ही कोई गिरफ्तारी हुई है। मृतक के भाई सफी आलम ने बताया कि अफसर का 22 फरवरी का विदेश जाने का टिकट बना था। शनिवार को जब वह थावे से सवारी लेकर सीवान के लिए निकला, तो परिजनों ने उसे मना भी किया था। लेकिन उसने यह कहकर तसल्ली दी थी कि सवारी छोड़कर तुरंत वापस आ रहा हूं। जब वह देर तक नहीं लौटा और फोन नहीं उठाया, तब परिजनों को अनहोनी की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.