बिजनौर, मई 30 -- नहाने के दौरान गंगा में डूबे कृष्णपत पटवारी का 24 घंटे बाद भी कोई सुराग नहीं लग पाया है। मुरादाबाद से आई एनडीआरएफ की टीम ग्रामीणों के साथ गंगा में कृष्णपत को तलाश कर रही है। कृष्णपत के परिजनों में कोहराम मचा है। कोतवाली शहर के गांव चंदपुरा बंगाली कॉलोनी निवासी कृष्णपत पटवारी (30 वर्ष) रविवार को शाम के समय गंगा बैराज पर नहाने के दौरान डूब गया था। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने गंगा में सर्च अभियान चलाया, लेकिन कृष्णपत का कोई सुराग नहीं लगा। सूचना पर सीओ सिटी राकेश वशिष्ठ व शहर कोतवाल उदयप्रताप ने मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। मुरादाबाद से आई एनडीआरएफ की टीम ग्रामीणांे के साथ गंगा में कृष्णपत को तलाश कर रही है। 24 से अधिक समय बीतने के बाद भी कृष्णपत का कोई पता नहीं चला है। कृष्णपत दो जुड़वा बेटियो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.