शामली, अप्रैल 22 -- यमुना नदी को पार करने के दौरान डूबी किशोरी का 24 घंटे बाद भी कोई सुराग नहीं लग सका है। गोताखोर किशोरी की तलाश में जुटे हैं। रविवार शाम करीब चार बजे गांव नंगलाराई निवासी हाशिम का पुत्र फारूक, जावेद, पुत्री परवीन, मायला व सादमा खेत में जाने के लिए यमुना नदी को पैदल पार कर रहे थे। उसी दौरान जावेद, परवीन, मायला व सादमा डूब गए थे। जबकि फारूक बच गया था, जिसने भाई-बहनों को डूबता देख शोर मचा दिया था। इसके बाद आसपास के खेतों पर कार्य कर रहे लोगों ने तत्काल यमुना में छलांग लगाकर तीन को बचा लिया था और 18 वर्षीय सादमा का कोई सुराग नहीं लग सका था। उसकी तलाश में देर रात तक तैराक ग्रामीण जुटे हुए थे। सोमवार को भी दिनभर किशोरी की तलाश की गई। शाम करीब छह बजे तक भी किशोरी का कोई सुराग नहीं लग सका है, जिसके चलते परिजनों में कोहराम मचा हु...