प्रयागराज, अगस्त 20 -- गंगा-यमुना के कछारी इलाकों में रहने वालों की चिंता बढ़ी हुई है। बीते 24 घंटे (सोमवार रात आठ बजे से मंगलवार रात आठ बजे तक) तक छतनाग में गंगा का जलस्तर स्थिर रहा। इसी अवधि में फाफामऊ में गंगा का जलस्तर एक सेमी बढ़ा। नैनी में यमुना दो सेमी बढ़ीं। कानपुर बैराज से गंगा में लगातार बढ़ाए जा रहे डिस्चार्ज के चलते चिंता बढ़ी है। मंगलवार को बैराज से चार लाख 26 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया। सोमवार को बैराज से गंगा में चार लाख 21 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया था। सिंचाई विभाग के इंजीनियरों का कहना है कि जलस्तर बढ़ सकता है, लेकिन वृद्धि अधिकतम आधा मीटर होगी। मंगलवार रात आठ बजे फाफामऊ में गंगा का जलस्तर 79.32 मीटर, छतनाग 78.79 मीटर और नैनी में यमुना 79.15 मीटर रिकॉर्ड किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.