सीवान, फरवरी 16 -- सीवान, निज प्रतिनिधि। पुलिस ने बीते 24 घंटे में विशेष अभियान चलाकर कुल 40 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। इस दौरान 36 वारंट व 4 कुर्की का भी निष्पादन किया गया। पुलिस द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों में 24 शराब कांड, एक चोरी, तीन हत्या के प्रयास, चार वारंट, दो अपहरण व छह अन्य विभिन्न कांडों से संबंधित हैं। अभियान के दौरान अवैध शराब के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई करते हुए कुल 765.83 लीटर शराब बरामद की गई। इसमें 441.80 लीटर देसी व 324.03 लीटर विदेशी शराब शामिल है। इसके अतिरिक्त अन्य बरामदगी में 2 दोपहिया वाहन, 3 चारपहिया वाहन व 7 मोबाइल फोन जब्त किए गए हैं। विभिन्न मामलों में 72 हजार रुपये जुर्माना भी वसूला गया है। पुलिस की ओर से आमजन से अपील की गयी है कि किसी भी आपात स्थिति में डायल-112 व पुलिस हेल्पलाइन नंबर पर...