अररिया, जनवरी 4 -- पलासी, (ए.सं)। प्रखंड क्षेत्र में बीते 24 घंटे के भीतर विभिन्न गांव में आपसी विवाद में हुई मारपीट की घटना में महिला सहित 14 व्यक्ति घायल हो गये। घायलों में सोहागपुर गांव के शमशाद, समिला खातुन, चिरह गांव की अजतून, फरसा डांगी गांव की बीबी अफसाना,बरहट का मो ग्यास, मो अजीम, बीबी रहमीना, बीबी आरबून,मनतसीर आलम, हसीबुल रहमान,नुर मोहम्मद, बीबी तबस्सुम, हुस्न आरा, धपडी गांव की जयमती देवी, दिनेश महतो शामिल हैं। सभी घायलों का इलाज सीएचसी पलासी में कराया गया है। इस बात की जानकारी डा तनवीर आलम ने देते हुए बताया कि सभी घायलों का इलाज सीएचसी पलासी में कराया गया। फिलहाल सभी घायल खतरे से बाहर हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.