सासाराम, सितम्बर 5 -- बिक्रमगंज, निज संवाददाता। पनपुरा गांव में मानवता सेवा संघ शाहाबाद के बैनर तले 24 घंटे का अखंड हरिकीर्तन किया गया। जिसमें हरे राम हरे राम राम राम हरे हरे, हरे कृष्ण हरे कृष्णा कृष्ण कृष्ण हरे हरे... के गायन से माहौल भक्तिमय हो गया था। कार्यक्रम का उद्घाटन संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष अरुण दूबे ने किया। आयोजनकर्ता चंदन पांडेय उर्फ कुंदन पांडेय द्वारा अतिथियों को अंग वस्त्र से सम्मानित किया गया। मौके पर नागेंद्र झा महिला महाविद्यालय प्राचार्य सह संगठन मार्गदर्शक डॉ. अमरेंद्र कुमार मिश्रा, गुड्डू उपाध्याय,दशरथ मिश्रा, अखिलेश तिवारी,संध्या देवी,रविकांत तिवारी, गुप्तेश्वर तिवारी,मनोज तिवारी,नवल तिवारी,संजय तिवारी,नंदजी दूबे,ददन पांडेय,श्रीकांत गिरी, विंध्याचल तिवारी,उज्जवल तिवारी आदि ने सहयोग किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.