बगहा, मार्च 24 -- बगहा। बगहा पुलिस जिला के विभिन्न थानो की पुलिस ने 24 घण्टे में 26 अभियुक्तों की गिरफ्तारी की है। वहीं पुलिस ने 20 वारंटों का निष्पादन किया है। इसकी जानकारी बगहा एसपी सुशांत कुमार सरोज ने दी। उन्होंने बताया कि पुलिस जिला में अपराध नियंत्रण को लेकर विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान वारंटो के निष्पादन, अभियुक्तों की गिरफ्तारी के साथ-साथ सघन वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है। एसपी ने बताया शनिवार को वाहन जांच को लेकर चलाए गए अभियान में विभिन्न थानों की पुलिस ने में 1. 62 लाख का जुर्माना लगाया है। एसपी सुशांत कुमार सरोज ने बताया कि इस अभियान के तहत नौरंगिया थाना द्वारा 01 अभियुक्त, बथवरिया थाना द्वारा 03 अभियुक्तों, वाल्मीकीनगर थाना द्वारा 02 अभियुक्तों, भितहां थाना द्वारा 04 अभियुक्तों,चौतरवा थाना द्वारा 02 अभियुक्तों, ध...