लखीसराय, फरवरी 2 -- लखीसराय। रामगढ़ चौक थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छिनतई की घटना में लूटी गई 49,000 रुपये की राशि 24 घंटे के भीतर बरामद कर ली है। इस संबंध में रामगढ़ चौक थाना कांड संख्या-23/26 दिनांक 31.01.2026, धारा 304(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया था। पुलिस द्वारा की गई छापेमारी के दौरान बरामदगी कटिहार जिले के कोढ़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत जोरा बंगज गांव निवासी अमर पासवान, पिता बैजनाथ पासवान के घर से की गई। हालांकि, मुख्य अभियुक्त की गिरफ्तारी अब तक नहीं हो सकी है। पुलिस सूत्रों के अनुसार अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है और जल्द ही गिरफ्तारी की उम्मीद जताई जा रही है। बता दें कि सुधीर महतो पिता बालेश्वर महतो ग्राम नंदनामा जो ग्रामीण बैंक रामगढ़ चौक से 49000 रुपये निकालकर अपने घर जा रहे ...