सिमडेगा, अप्रैल 21 -- सिमडेगा, प्रतिनिधि। सदर प्रखंड के पाकरटांड़ मुख्य पथ स्थित मधुबन के पास सड़क के बीचों बीच 48 घण्टे से बिजली तार के गिरे रहने की सूचना पर विधायक भूषण बाड़ा देर रात गांव पहुंचे। साथ ही जल्द क्षतिग्रस्त बिजली तार को ठीक कराने का निर्देश दिया। विधायक ने कहा कि जिला मुख्यालय से महज कुछ दूरी पर गिरे बिजली तार को 72 घंटे के बाद भी दुरुस्त नहीं किया जाना विभागीय लापरवाही को दर्शाता है। पास्का जैसे मुख्य पर्व त्योहार में भी बिजली न रहने से लोगों को भारी परेशानी हो रही है। उमस भरी गर्मी उस परेशानी में नमक छिड़कने का काम कर रहा है। विधायक ने विद्युत विभाग के अधिकारियों को कार्य मे तेजी लाने एवं अन्य सभी स्थानों में बदहाल बिजली व्यवस्था को 24 घंटे के अंदर दुरुस्त करते हुए बिजली व्यवस्था सुचारू करने का सख्त निर्देश दिया है। विधायक के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.